थीतकी में मेढ़ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, पांच लोग घायल।

देवबंद: थीतकी गांव में मेढ़ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थीतकी गांव निवासी तौसीफ और कलीम के बीच खेत की मेढ़ को लेकर पिछले काफी दिनों से रंजिश चल रही है।
 बृहस्पतिवार को इसी रंजिश में दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसमें एक पक्ष के तौसीफ, मुफीद और दूसरे पक्ष के कलीम, सुहैल, सेबुल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश