विभिन्न स्थानों पर मकर सक्रांति पर हवन यज्ञ कर खिचड़ी का प्रसाद बांटा।

देवबंद: क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मकर सक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही पूजित अक्षत व पत्रक का वितरण भी हुआ।
रविवार को प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में हवन यज्ञ कर ठाकुर जी को भोग लगाया गया। हवन यज्ञ में भगवान राम, श्रीकृष्ण के नामों और गायत्री मंत्रों की आहूति देकर उनकी स्तुति की गई। बाद में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुशील मंगल, मुकेश गर्ग, ऋषिपाल कश्यप, श्रवण सिंघल, पवन पाल, तनुज गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, दीपकराज सिंघल, विजेश कंसल, योगेंद्र गोयल, अश्वनी गर्ग आदि मौजूद रहे। 

वहीं, चंदेना कोली गांव में आर्य समाज मंदिर की ओर से 251 घरों में हवन यज्ञ का आयोजन कराया गया। ज्ञानदीप वैदिक गुरूकुल से आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचारण कर यज्ञ में आहूतियां दी। सेवा भारती के संगठन मंत्री सुधीर चौधरी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को सदाचार की शिक्षा देकर गुणवान बनाना चाहिए। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण के साथ ही पूजित अक्षत व पत्रक बांटे गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, पपिन चौधरी, मा. हरपाल सिंह, अनुराग आर्य, सतीश आर्य, सुनील आर्य मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश