भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के मजनू वाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष विनय त्यागी व रामकिशन सैनी एडवोकेट द्वारा यूनियन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित वत्स, प्रदेश मंत्री दीपक त्यागी, जिला अध्यक्ष सहारनपुर रविकांत त्यागी, जिला अध्यक्ष मेरठ संजय पाल, ब्लॉक अध्यक्ष देवबंद अमरदीप चौधरी, ब्लॉक महामंत्री नवनीत त्यागी, ब्लॉक उपाध्यक्ष नीटू कश्यप, ब्लॉक उपाध्यक्ष रावत कश्यप एवं नगर अध्यक्ष देवबंद फिरासत खान को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विनय त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन सैनी एडवोकेट ने सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने व किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ने व उनकी समस्याएं उठाने का आह्वान किया। इस दौरान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश