देवबंद में हुई बसपा की बैठक में नवनियुक्त नगराध्यक्ष नजम कुरैशी का स्वागत, जिलाध्यक्ष ने नगर कार्यकारिणी घोषित कर नियुक्ति पत्र सौंपे।

देवबंद: बहुजन समाज पार्टी की बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उनका स्वागत किया।

मोहल्ला शाहविलायत में हुई बैठक में नजम कुरैशी को देवबंद नगर अध्यक्ष, वसीम आलम व आमिर अंसारी को उपाध्यक्ष, विशालदीप जाटव को महासचिव, अमजद कुरैशी को कोषाध्यक्ष और समीर खान को सचिव नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने नई कार्यकारिणी से पार्टी हित में कार्य करने और संगठन की जनहित नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी पार्टी मुखिया बहन कु. मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहारनपुर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस मौके पर डा. सुभाष चंद्रा, राजपाल कर्णवा, प्रदीप, राजेंद्र, मा. इरशाद, राशिद कुरैशी, नसीर कुरैशी, मा. नईम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश