देवबंद में भ्रातृ मंडल पुस्तकालय में हुई शिक्षकों की बैठक, लोगों को पुस्तकों से जोडऩे पर बल।

देवबंद: केएल जनता इंटर कालेज के प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने कहा कि सभ्य समाज का आधार ज्ञान है और पुस्तकें उस ज्ञान को संभालने और संरक्षित करने का साधन। ज्ञान के इस भंडार को लोगों तक पहुंचाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है।

शुक्रवार को भ्रातृ मंडल पुस्तकालय में हुई शिक्षक समाज की बैठक में दीपकराज सिंघल ने कहा कि पुस्तकों से हमें जीवन में सही मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय जैसी अमूल्य संपदा के प्रति सर्वसमाज को संवेदनशील बनाना जरूरी है। योगाचार्य अरुण योगी ने घरों में पुस्तकों को पढऩे का वातावरण तैयार करने पर बल दिया। कहा कि खासतौर पर युवा पीढ़ी को किताबों से जोडऩा वक्त की अहम जरूरत है। तारिक नैयर ने विकसित समाज के लिए किताबों के ज्ञान को आवश्यक बताया। शिक्षक डा. नवेद अंसारी ने पुस्तकों को जीवन की अमूल्य निधि बताते हुए कहा कि पुस्तकों का संरक्षण सर्वसमाज की जिम्मेदारी है। शिक्षिका सुषमा व शाहनवाज अंसारी ने लोगों को पुस्तकालयों से जोडऩे पर जोर दिया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश