भाजपा ने अरुण गुप्ता को बनाया देवबंद मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवबंद से व्यापारी नेता अरुण गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
शनिवार को जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची में देवबंद से व्यापारी नेता अरूण गुप्ता को नगराध्यक्ष बनाए जाने से खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनके मिश्रा कॉलोनी स्ािित आवास पर पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत किया। नवनियुक्त नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निवर्हन करेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह एवं संगठन का आभार जताते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। हर्ष व्यक्त करने वालों में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, राकेश सिंघल, रितिश बंसल एडवोकेट, अमित सिंघल, देवीदयाल शर्मा, विपिन त्यागी एडवोकेट, चौ. ओमपाल सिंह, संदीप शर्मा, बलबीर सैनी, मुर्तुजा कुरैशी, कुलदीप चौहान, दिलशाद चार्ली जसवीर मलिक, मनोज सिंघल, राजकिशोर गुप्ता, चौ. उपेंद्र सिंह, आदि शामिल हैं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश