राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहारनपुर में कांग्रेसियों ने निकाली मशाल यात्रा।

सहारनपुर: (शिब्ली रामपुरी) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहारनपुर में कांग्रेसियों ने मशाली यात्रा निकाली.
 राहुल गाँधी की 6500 किलोमीटर से अधिक लंबी "भारत जोड़ों न्याय यात्रा" मणिपुर से प्रारंभ हुई, जो 20 मार्च 2024 को मुंबई में समाप्त होगी I इस यात्रा के समर्थन में देश के सभी जनपदों के साथ-साथ आज सहारनपुर में भी भारत जोडो़ न्याय मशाल यात्रा सहारनपुर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई I 

सहारनपुर में "भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा" को आज मोरगंज बाजार स्थित शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्मारक से पूर्व विधायक एवं सहारनपुर में "भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा" के प्रभारी इमरान मसूद व प्रदेश सचिव देव रंजन नागर (जनपद प्रभारी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया I 

यात्रा से पूर्व उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक इमरान मसूद व प्रदेश सचिव देवरंजन नागर ने राहुल की इस "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को कांग्रेस की उस अतूल्य संस्कृति का हिस्सा बताया, जो हमेशा कांग्रेस और कांग्रेसजनों को इस बात के लिए प्रेरणा देती है कि वे बिना रुके-बिना थके, निरंतर देश के नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करते हुए संघर्ष करते रहे. पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए देश के नागरिकों को उनके संवैधानिक हकों से वंचित कर रही है, वहींं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा कांग्रेस संगठन देश के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर न्याय व संविधान के अनुसार उनके सभी हको व समानता का अधिकार को दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत है I

जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अपने संबोधन में समस्त कांग्रेसजनों से अपील की कि वें कांग्रेस और राहुल गांधी की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए कार्य करें I उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो देश के सभी लोगों को साथ लेकर चलने और सभी को न्याय दिलाने में सक्षम है I

Post a Comment

0 Comments

देश