भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

देवबंद: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस दौरान नेताजी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष चौक पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी ने कहा कि नेता जी का जीवन हम सबके लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि नेता जी ने अपनी जीवन देश को आजाद कराने के लिए कुर्बान कर दिया। उन जैसे वीरों के बलिदान के कारण ही हम आजाद भारत में जीवन जी पा रहे है। 
इस दौरान भाजपा महामंत्री राजेश अनेजा, सभासद श्याम चौहान, अब्दुल कादिर गौड़, परवेज अब्बासी, शहजाद अली आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश