देवबंद में बड़ा हादसा, ईंटों से भरा ट्रक पलटा, नीचे दब कर दो महिलाओं की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

देवबंद: ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर एक राहगीर महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार को देवबंद-मंगलौर मार्ग पर ईंटों से भरा ट्रक दुगचाड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सड़क से गुजर रही महिला उसके नीचे दब गई। जानकारी मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मद्द से ट्रक के नीचे दबी महिला को बाहर निकलवाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि महिला की पहचान दुगचाड़ी गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी विमला देवी के रुप में हुई है। 

वहीं देर शाम सडक से मलवा हटाने के दौरान ईटों मे दबा एक अन्य महिला का शव भी बरामद हुआ। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि दूसरी महिला की पहचान दुगचाड़ी गांव निवासी महेन्द्र की 40 वर्षीय पत्नी मीना के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो महिलाएं जंगल से लकड़ी और घास लेकर वापस लौट रही थी। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, ट्रक के पलट जाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस ने कुछ देर बाद ही ट्रक को रास्ते से हटवाकर आवागमन को सुचारु कराया। उधर, दुगचाड़ी गांव मे महिलाओं की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। दोनो महिलाओं के परिजनो का भी रो-रोकर बुरा हाल हेै ।

समीर चौधरी/ रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश