प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखा, मंदिरों में भजन कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, देवीकुंड मंदिर पर 11 हज़ार दीप जलाकर श्रीराम का गुणगान, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद।

देवबंद: अयोध्या में हुए भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को हर्ष उल्लास का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। अयोध्या में हुए समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। शाम के समय जगह जगह दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में वातावरण राममय बना रहा।
नगर क्षेत्र के मंदिरों में भगवान श्री राम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह के जड़ौदा जट गांव स्थित आवास पर भव्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहे। मंदिरों में भी एलईडी लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। 
शिव चौक मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, जिला को ओपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, जिला महामंत्री पवन सवाई, विपिन भारतीय, नितिन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। 
देवीकुंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देते हुए भगवान श्री राम की प्रतिमा के दर्शन किए। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर और प्राचीन श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। शाम के समय श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी परिसर स्थित सरोवर के किनारे 11 हजार दीप जलाकर श्रीराम का गुणगान किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद बना रहा। एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ अशोक सिसोदिया भी पुलिस के साथ नगर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर और प्राचीन श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में देवीकुंड मंदिर स्थित सरोवर पर शाम के समय 11000 दीप जलाकर दीप उत्सव भी मनाया गया। वहीं गांव खेड़ा मुगल में भी महादेवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को हवन यज्ञ किया गया। 
इस दौरान शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया। शोभा यात्रा में ग्रामीण रामधुन गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का गांव के मुख्य मार्गो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में देवी देवताओं की झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी थी। इस दौरान अंकुर गुप्ता, विजय शर्मा, मोहित शर्मा, अमरपाल आदि मौजूद रहे। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करता रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश