एसएसपी ने रजत पदक जीतने वाली रुचि चौहान को किया सम्मानित।

सहारनपुर: (शिब्ली रामपुरी) सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने वाली रुचि चौहान को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा द्वारा मधुबन, (हरियाणा) मे सम्पन्न हुई 72वीं ऑल इंडिया पुलिस WRESTLING CLUSTER-2023 प्रतियागिता मे रजत पदक प्राप्त करने पर थाना नागल, सहारनपुर पर नियुक्त म0 आ0 रूची चौहान को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 5100/- रूपये का पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान एसएसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी।

Post a Comment

0 Comments

देश