एसडीम अंकुर वर्मा ने निकाला रेलवे और नगर पालिका के विवाद का हाल, रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगेगा पालिका का स्वागत बोर्ड।

देवबंद: निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बनाए जाने को लेकर नगर पालिका से चल रहा रेल विभाग का सीमा विवाद एसडीएम की मध्यस्थता के बाद सुलझ गया है। समझौते के अनुसार नगर पालिका का स्वागत बोर्ड अब रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा।
विश्व स्तर पर देवबंद की महत्ता को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा देवबंद रेलवे स्टेशन को वल्र्ड क्लॉस बनाए जाने की घोषणा के बाद से कार्य जारी है। हालांकि इस दौरान रेलवे और नगरपालिका की सीमा को लेकर हुए विवाद के चलते रेलवे के गेट का कार्य अधर में लटका हुआ था।
देवबंद रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। रुडक़ी के लिए बनाई जा रही नई रेलवे लाइन के चलते प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही से इमारत को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। लेकिन इसमें नगर पालिका और रेलवे विभाग की सीमा को लेकर विवाद शुरु हो गया। जिसके चलते रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट का कार्य अधर में लटक गया था। विवाद को सुलझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन कोई रास्ता निकलता नहीं दिखई दे रहा था। इसी विवाद को हल कराने के लिए शनिवार को एसडीएम अंकुर वर्मा, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने रेलवे स्टेशन पहुंच अधिकारियों के साथ वार्ता की। जिसमें विवाद का हल निकल गया। 
एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि बातचीत के बाद यह तय हुआ है कि रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर ही नगर पालिका का स्वागत बोर्ड लगाया जाएगा। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। बताया कि इसके अलावा स्टेशन पर साधारण वेटिंग रूम को एसी वेटिंग रुम में बदलने और और एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए एक और फुट ब्रिज बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश