भाजपा के वोटर चेतना अभियान की लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने की समीक्षा।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना अभियान की रविवार को लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने बूथों का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान की जानकारी भी ली।
रविवार को राज्यमंत्री बृजेश सिंह लहसवाड़ा स्थित बूथ संख्या 248 व 249 पर पहुंचे। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें मतदान सूची में बढ़ाए गए नए नामों की क्षेत्रवार जानकारी दी। इस मौके पर राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि वोटर चेतना महा अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य वोटरों को जागरूक करना है। यह अभियान उन विद्यमान और नवयुवकों को लक्ष्य देता है, जो मतदान के प्रति सजग हैं और अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए अग्रसर हैं। इस मौके पर भाजपा नगर महामंत्री अरुण गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक श्याम चौहान, राजेश अनेजा, जोगेंद्र जाटव, अजय गर्ग, पवन धीमान, राहुल शर्मा, बोबी भटनागर, अरविंद खटीक, शुभमपुरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश