मानव कल्याण मंच की कार्यकारिणी घोषित, राजीव शर्मा को अध्यक्ष और राजू सैनी को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।

देवबंद: नर सेवा नारायण सेवा के सूत्र को अपनाकर विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रही संस्था मानव कल्याण मंच वर्ष 2023 - 2024 की कार्यकारिणी की सर्वोच्च समिति की घोषणा मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल द्वारा की गई। नवघोषित कार्यकारिणी में राजीव शर्मा को अध्यक्ष और राजू सैनी को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।
अरुण अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी में गिरीश अग्रवाल और प्रमोद मित्तल को महासचिव जबकि सुशील कर्णवाल सचिव बनाया गया है। बताया कि कार्यकारिणी में जितेंद्र कश्यप और डॉ विपिन कुमार को कोषाध्यक्ष, सुनील बंसल सह कोषाध्यक्ष, यश बंसल और कुशल सिंघल को संगठन मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र बंसल, राजकुमार जाटव ऑडिटर रहेंगे। श्याम चौहान, कुलदीप कुमार दीप, भवन प्रबंधक और अमित गर्ग बिट्टू, राकेश अग्रवाल कानूनी सलाहकार रहेंगे। जबकि रविंद्र कश्यप एड. को मीडिया प्रभारी घोषित किया। गुरुवार को संजय सैनी सहित मंच की कार्यकारिणी और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सत्येंद्र जैन, अजय बंसल और नंद किशोर नागर द्वारा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। बैठक में लोकेश वत्स , डॉ प्रमोद गुप्ता, गोविंद गुप्ता और चंद्र प्रकाश गाबा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश