मेपल्स एकेडमी में चार दिवसीय ऊर्जा उत्सव शुरू, खेलों में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

देवबंद: बच्चों को फिट व ऊर्जावान रखने के उद्देश्य से मेपल्स एकेडमी में बुधवार से चार दिवसीय ऊर्जा उत्सव-3 का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। खेलों का आरंभ मशाल जलाकर किया गया। प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने रेस, टाफी रेस, बेबी वाक, फ्राग रेस, बाधा दौड़, रिंग रेस व वन लेग रेस आदि खेलों में भाग लिया साथ ही विभिन्न क्रियाकलापों जैसे, कराटे, स्केटिंग, संगीत व नृत्य में भी प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। इस मौके पर अंकुर राठी, मानिक तोमर, सिम्मी मखीजा, लवी त्यागी, मनीष कुमार, दुष्यंत कुमार, सुहेल, रेनु बर्मन, करण कुमार आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश