देवबंद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के हरिद्वार अध्यक्ष का चौधरी ओमपाल सिंह आवास पर जोरदार स्वागत।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के हरिद्वार जिला अध्यक्ष डा. प्रदीप चौधरी का साधन सहकारी समिति के चेयरमैन चौधरी ओमपाल सिंह ने अपने आवास पर जोरदार स्वागत किया।

शनिवार को देवबंद आगमन पर हुए स्वागत कार्यक्रम में डा. प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा का पूरा जोर ओबीसी की भलाई पर है। जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप भाजपा के जिस भी पद पर हैं पार्टी के साथ वफादारी निभाते हुए जनता के दुख सुख से जुड़े रहे यही पार्टी का भी मत है। उन्होंने रोहाना टोल प्लाजा पर अधिक टोल वसूलने और क्षेत्रवासियों को टोल में छूट न दिए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देते हुए जनता को इससे राहत दिलानी चाहिए। क्योंकि अन्य सभी टोल पर 20 किलोमीटर की दूरी पर लोकल मानते हुए टोल फ्री है। अध्यक्षता चौधरी ओमपाल सिंह व संचालन डा. बीपी सिंह ने किया। वाजिद अली, सुशील जाटव, राजपाल, सोनू पंवार आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश