अधिवक्ता ने पुत्र की मौत का बताया संदिग्ध, एक सप्ताह बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार।

देवबंद: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने एक सप्ताह बाद पुलिस को तहरीर देकर बेटे की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बहादरपुर गांव निवासी नरपत सिंह सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। जबकि उनका बेटा कीर्ति सिंह भी देवबंद कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। बृहस्पतिवार को नरपत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर को एक व्यक्ति बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद बेटे के भायला मार्ग पर गंभीर घायलावस्था में पड़े होने की खबर मिली। उन्होंने बेटे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अधिवक्ता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को जानकारी दी कि जो व्यक्ति बेटे को बुलाकर ले गया था उसने घटना के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया। नरपत सिंह ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच शुरु कर दी गई है।

 समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश