विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए अभियान किया तेज।

देवबंद: विद्युत निगम ने बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए फिर से अभियान शुरु कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने अधिनस्थों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।

उच्चाधिकारियों के आदेश पर सोमवार से विद्युत निगम ने चेकिंग और बकाया वसूली अभियान को तेज कर दिया है। बिजली चोरी को लेकर निगम के उच्चाधिकारियों ने सख्त नाराजगी जताई है। इसके चलते निगम के एक्सईएन सुधाकर के दिशा निर्देश पर अधिकारियों ने बिजली चोरी रोकने तथा बकाया वसूली के लिए अभियान को गति दी है। एक्सईएन ने बताया कि देवबंद क्षेत्र में अत्याधिक बिजली चोरी हो रही है। जिसकी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश