स्लिप होकर सड़क किनारे गिरी स्कूटी, एक व्यक्ति घायल।

देवबंद: देवबंद मंगलौर मार्ग पर स्कूटी स्लिप होकर सड़क किनारे गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

गुनारसा गांव निवासी अरविंद कुमार बृहस्पतिवार को किसी काम से देवबंद मंगलौर मार्ग पर गया था। जब वह पुलिस चौकी से कुछ आगे पहुंचा तो अचानक उसकी स्कूटी स्लिप होकर सड़क किनारे गिर गई। जिसमें वह घायल हो गया। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अरविंद को सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश