पुलिस ने महाराज सिंह इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स।

देवबंद: मिशन शक्ति के तहत गंगदासपुर गांव स्थित महाराज सिंह इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर दिए गए। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

दुगचाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी रामबीर सिंह शाक्य और एसआई मनवीरि ने छात्राओं को अभियान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि आपात स्थिति में युवतियों व महिलाओं को डरना नही चाहिए बल्कि हौसले से काम लेना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को विकट स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नबंर 1090 और 112 की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया। प्रधानाचार्य स. गुरविंदर सिंह, शिक्षिका सारिका अहलावत व प्रीति देवी ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। इस मौके पर हिमानी सिंह, राखी, अशोक कुमार शर्मा, कपिल कुमार, राकेश कुमार और मुकेश पाटिल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश