इस्लामिया इंटर कॉलेज देवबंद में जनपद जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

देवबंद: नगर के मौहल्ला किला स्थित इस्लामिया इण्टर कॉलेज में जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घटन कॉलेज के प्रबन्धक रिजवानुल हक़ हक एडवोकेट द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसमें जनपद सहारनपुर की चार तहसीलो की टीमों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रारम्भ होने से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य अरशद जमाँ ने फील्ड में खड़े होकर प्रथम बाल फेंककर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया, तत्पश्चात खेल प्रारम्भ हुआ। जनपद वॉलीबाल में देवबन्द तहसील प्रथम तथा सदर तहसील सहारनपुर द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से जावेद, मोहर सिंह, अमित त्यागी, मनोज चौहान, गुल संववर, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अरशद ज़माँ मे समस्त तहसीलो से आये आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

समीर चौधरी/महताब आजाद।

Post a Comment

0 Comments

देश