भारतीय महिला पहलवानों के विश्व चैंपियन बनने पर हर्ष, भाजपा महिला मोर्चा ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।

देवबंद: भारतीय महिला पहलवानों द्वारा अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर भाजपा महिला मोर्चा ने हर्ष व्यक्त किया है। महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्र मनाया।

सोमवार को शिक्षक नगर कॉलोनी में हुई भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में पूनम कौशिक व शुभलेश शर्मा ने कहा कि भारतीय महिला पहलवानों द्वारा अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतना देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। साथ ही यह विश्व पटल पर भारत की बेटियों के बढ़ते कदमों की आहट है। आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कहा कि महिलाओं की बढ़ रही ताकत मोदी और योगी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का परिणाम है। स्नेहा टंडन, गीता राणा, कविता, रीतू सिंह, रश्मि कश्यप व गीता शर्मा आदि मौजूद रहीं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश