विष्णु भगवान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडल ने कीर्तन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित।

देवबंद: श्री विष्णु भगवान मंदिर कायस्थवाड़ा में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर कीर्तन करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। मंदिर में विशेष साज सज्जा कर प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पिछले एक साल से नित प्रतिदिन मंदिर में आकर कीर्तन करने वाली महिला मंडल संगठन से जुड़ी महिलाओं का स्वागत किया। रोजाना समय से आने वाली पांच महिलाओं को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। महिला मंडल की पदाधिकारियों का कहना है कि सनातन धर्म परंपरा को बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन की महिलाएं पिछले एक साल से लगातार कीर्तन कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने श्रद्धालुओं को हलवा और कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर रुचि कंसल, रीमा बंसल, छवि बंसल, आयुषी बंसल, पूनम अग्रवाल, सोनिया बंसल, रजनी गुप्ता, प्राची बंसल, कल्पना अग्रवाल, उमा बंसल, सविता अग्रवाल, पूनम पुंडीर, सिम्मी बंसल, बबली टंडन, नेहा सेतिया,पूनम कौशिक, प्रेम बंसल, नेहा बंसल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश