अजय राय के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर देवबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।

देवबंद: कांग्रेसियों की बैठक में अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
मोहल्ला टाकान में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि पूर्व सांसद अजय राय साफ सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। इसलिए संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। अनवार सिद्दीकी ने कहा कि अजय राय के प्रदेशाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसमें शहजाद उस्मानी, लईक अंसारी, अशरफ भारती, अफजाल कुरैशी आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश