कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी, ब्लाक सभागार में हुआ कृषि निवेश मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन।

देवबंद: जागरुकता कार्यक्रम के तहत ब्लाक सभागार में कृषि निवेश मेला व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
गुरुवार को कृषि सूचना तंत्र के कृषक जागरुकता कार्यक्रम में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसमें अर्जुन सिंह ने क्षेत्र के किसानों से आह्वान किया कि वह वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई विधि से खेती करके अपनी आय में वृद्धि करें तथा अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अमृतकाल के पंचप्रण की शपथ भी दिलाई। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश ने किसानों को जैविक खेती के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए धान की फसल में लगाने वाली बीमारियों से सुरक्षा के उपाय बताए। पवन कुमार विश्वकर्मा ने कृषि रक्षा रसायनों के उपयोग की जानकारी दी। डॉ. वीरेंद्र ने धान की फसल की वैज्ञानिक जानकारी दी। डॉ. सुखदेव ने कृषि प्लांटेशन जबकि निदेशक विजय मणि ने प्रशिक्षण कार्य की जानकारी दी। यशवीर सिंह सैनी ने उर्वरकों की पहचान के विषय में बताया। इसमें भूपेंद्र मलिक, एडीओ उपेंद्र, गौरव शर्मा, अजय त्यागी ने भी विचार रखे। मेले में सरकारी और निजी संस्थाओं की और से अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें रामकुमार प्रधान, उप कृषि निदेशक राजेंद्र सिंह, पवन कुमार विश्वकर्मा, कृषि रक्षा निदेशक डॉ. राकेश, डॉ. विजय मणि सिंह, डॉ.वीरेंद्र, आरके गौतम आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश