पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी, व्यापारियों को दिया सुरक्षा का आश्वासन, चेयरमैन बोले, एमबीडी चौक का नाम अब होगा "व्यापार शक्ति चौक।"

देवबंद: रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने की। कार्यक्रम में एसपी देहात सागर जैन, उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा, कोतवाल हृदय नारायण सिंह, नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग के अलावा जयवीर राणा जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, मनोज सिंघल एडवोकेट मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस दौरान एसपी देहात सागर जैन द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा के मामले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व है। नगर में नगर पालिका के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरे हर जगह लगाने का काम किया जाएगा। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जमीन पर व्यापारियों के लिए संघर्ष कर रहा है और सरकारों से व्यापारी हितो के कार्य करवा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि व्यापार मंडल की देवबंद नगर इकाई व्यापारियों के लिए हर समय तत्पर एवं तैयार हैं। कोई भी घटना होने पर व्यापारी के साथ कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल आगे आता है। प्रशासन के कार्य में सहयोग के लिए नगर में कैमरे लगवाने में सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ही सामने आया था।
उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने भी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी 60 वर्ष का होने पर 3000 रुपए पेंशन सरकार से ले सकता है, उपजिलाधिकारी नगर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा ने व्यापारियों को देश के विकास में योगदान में अग्रणी बताया। कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने कहा कि कोई भी व्यापारी किसी भी समय मुझसे आकर मिल सकता है आपकी हर परेशानी मेरी परेशानी है। 
वही व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास द्वारा एक चौक की मांग व्यापारियों के नाम पर करने की गई। जिसको देवबंद नगर के पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग द्वारा मानते हुए एमबीडी चौक को "व्यापार शक्ति चौक" के नाम से जल्द होने वाले बोर्ड में पारित करने की बात कही। 
कार्यक्रम को अशोक गुप्ता, सलीम कुरैशी, राजेश सिंघल, सेठ कुलदीप छाबड़ा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अजय गर्ग, अतुल माहेश्वरी, ललित मोहन गोयल, चौधरी विजेंद्र सिंह, मोहम्मद शमशाद, नौमान, लकी वर्मा, आलोक खटीक, जोगेंद्र सिंह, जनेश्वर सैनी, नितिन तायल, रोहित सिंघल, विकास अग्रवाल,अयूब बेग, रोबिन अग्रवाल, प्रवीन धीमान, राशिद कमाल, अनमोल अजमानी विजय सिंघल, प्रदीप सिंघल, सतीश गिरधर,फिरोज गोड, आयुष गुप्ता, ठाकुर सुरेंद्र पाल, अमित गर्ग,सुमित धवन, चौधरी सतवीर सिंह कसाना, रोहित अग्रवाल, अमित बत्रा, अश्वनी सिंघल , अभिनव वर्मा, आकाश सिंघल, सतीश गिरधर, रोहित शर्मा, विशाल छाबड़ाआदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम दास गर्ग व संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण धीमान, राशिद कमाल द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश