देवबंद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

देवबंद: कोतवाली पुलिस ने वांछित दुराचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है। 

जनपद मुजफ्फरनग के बुढ़ाना निवासी शाहबान के खिलाफ देवबंद कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे सांपला मार्ग बस स्टेंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का देवबंद क्षेत्र के एक गांव में आना जाना था। इस दौरान वह उसने एक युवती को बहला फुसला लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया था। 

वहीं, पुलिस ने दारल उलूम वक्फ निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया आसिफ गैंगस्टर में निरुद्ध था। उसके खिलाफ विभिन्न आरोपों में कई मामले दर्ज हैं। 


 समीर चौधरी/रियाज़ अहमद 


Post a Comment

0 Comments

देश