घर-घर जा कर पात्र लोगों के बनाए आयुष्मान कार्ड, अधिकारी ने गांव पहुंच कर किया अभियान का निरीक्षण।

देवबंद: क्षेत्र के घलौली गांव में मंगलवार को पंचायत सहायकों ने घर-घर पहुंच पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए। खंड विकास अधिकारी ने गांव पहुंच अभियान का निरीक्षण किया।

ग्राम प्रधान मोनू कुमार की देखरेख में 512 पात्र लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि 717 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने पात्र लोगों से अपने आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लिए जाने का आह्वान किया। उधर, बीडीओ आजम अली, एडीओ पंचायत अनिल कुमार व सचिव वेगपाल ने घलौली गांव पहुंच निरीक्षण करते हुए  आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे पंचायत सहायकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पंचायत सहायकों में श्रवण कश्यप, अंकुर कुमार, विनीत कुमार, आदित्य कुमार, दीपक कुमार, पारुल, अजय कुमार व सागर के अलावा बीडीसी सदस्य प्रतिनिधि व भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे।


समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।


Post a Comment

0 Comments

देश