विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम देवबंद ने एक एकड भूमि पर लगाई नेपियर घास एवं विभिन्न प्रकार के पोधे, नेपियर घास उगाने वाले कृषकों को किया सम्मानित।

देवबंद: विश्व पर्यावरण दिवस ( 05 जून 2023) के अवसर पर तहसील देवबन्द में जिलाधिकारी सहारनपुर के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी देवबन्द  संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जन जागृति अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर ग्राम सरसीना में स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से एक एकड भूमि पर नेपियर घास एवं विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। कुलवीर सिंह (साखन कलां) द्वारा सरसीना गोशाला के लिए नेपियर घास बीज दान किया गया एवं स्वयं भी मौके पर गोशाला के लिए नेपियर घास उगाया गया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण व संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 कृषकों/ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये, जिनमें ग्राम प्रधान सरसीना श्रीमति दीपा एवं प्रधान पति सचिन तथा ग्राम प्रधान सुहागनी अमित व कुलवीर सिंह व विनोद निवासी ग्राम साखन कलां एवं ग्राम जखवाला के डा० कर्म सिंह योगाचार्य आदि प्रमुख है। इन लोगों में पर्यावरण एवं संरक्षण हेतु अपने खेतों में प्रमुखता से नेपियर घास उगायी है तथा नीम बरगद व पीपल आदि वृक्षों को बड़े पैमाने पर रोपण किया है। इस मोके पर उपजिलाधिकारी देवबन्द ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में जन सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को समझना होगा। ग्राम सरसीना में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिरी देवबन्द के साथ नायब तहसीलदार देवेन्द्र कुमार प्रजापति व बी०डी०ओ० नागल व ग्राम प्रधान सरसीना व ग्राम प्रधान सुहागनी तथा बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश