चौधरी राजपाल सिंह दूसरी बार सहकारी बैंक के चेयरमैन निर्वाचित, निर्विरोध उपसभापति चुने गए डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

देवबंद: जिला सहकारी बैंक सहारनपुर के चेयरमैन पद पर दूसरी बार चौधरी राजपाल सिंह और उपसभापति के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार को दोनों पदों के लिए किसी अन्य उम्मीदवार का पर्चा दाखिल न होने के चलते सहकारी निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने चौधरी राजपाल सिंह को चेयरमैन और डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी को वाइस चेयरमैन निर्विरोध घोषित किया। देवबंद पहुंचने पर चौधरी राजपाल सिंह और डॉ. महेंद्र सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत।
चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि संगठन प्रदेश और जिले के नेतृत्व ने एक बार फिर मुझे मौका दिया और मुझे चेयरमैन पद पर निर्वाचित निर्विरोध रूप से किया गया है जिसके लिए मैं सभी जनप्रतिनिधियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाते हुए पार्टी की नीति के अनुसार कार्य करते हुए सभी किसानों एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी के उपसभापति पद पर निर्वाचित होने पर भी सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
सहकारी बैंक के नतीजे घोषित होने के बाद सहारनपुर में पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम हुआ, उसके उपरांत देवबंद विजय जुलूस का आगमन हुआ। नागल, तलहेड़ी सहित देवबंद स्टेट हाईवे पर जगह-जगह चौधरी राजपाल सिंह के काफिले का फूल मालाओं से स्वागत हुआ और उनके आवास पर पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित सहकारी बैंक के निदेशक संदीप शर्मा एडवोकेट, भाजपा नेता हरिओम सिंघल, जिला महामंत्री वीरेंद्र पुंडीर, विजेंद्र चौधरी, राकेश गांगुली श्रीमती सुधा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, विकास त्यागी, कुलदीप त्यागी, दीपक सैनी काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश