पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का देवबंद पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत, बोले "व्यापारी एकता ही हमारी ताकत है।"

देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश दौरे के तहत मंगलवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद नगरका दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान रहे। 
 प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महानगर महामंत्री का देवबंद के व्यापारीयों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी एकता ही हमारी ताकत है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में व्यापारियों के हित के लिए 40 सालों से भी अधिक समय से आवाज उठाता आ रहा है। व्यापार मंडल ने हमेशा कौम पार्टी से ऊपर उठकर व्यापारियों के हितों की आवाज उठाई‌ है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की देवबंद इकाई बहुत मजबूत रूप से व्यापारियों की आवाज उठा रही है। व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हितों के लिए नगर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। किसी भी व्यापारी के साथ कोई भी समस्या होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सबसे पहले खड़ा नजर आता है और उसकी समस्या का हल कराने में हमेशा तत्पर रहता है।
इस दौरान संरक्षक संदीप शर्मा एडवोकेट, हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी एवं नगर महामंत्री राजेश सिंघल ने भी व्यापारियों को संबोधित किया और बताया कि व्यापार मंडल हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर व्यापारियों के के लिए प्रशासन से संघर्ष में भी पीछे नहीं हटता है। इस दौरान नगर से वरिष्ठ व्यापारी गण व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सोनी, प्रवीन धीमान, रोबिन अग्रवाल रिजवान अंसारी, भूरा अंसारी, सचिन ऐरण, राधेश्याम माहेश्वरी आयुष गुप्ता, अंशुल वर्मा व अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश