देवबंद पहुंचने पर 'वंदे भारत' और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो का फूलों की वर्षा कर के किया गया जोरदार स्वागत, बोले पीएम मोदी हर वादा पूरा करते हैं, देखिए वंदे भारत का पूरा शेड्यूल।

देवबंद: देश की राजधानी दिल्ली से देवभूमि उत्तराखंड को जोड़ने वाली प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। वंदे भारत द्वारा देवबंद पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं उसे अवश्य पूरा करते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून, हरिद्वार और रुड़की और सहारनपुर से होते हुए देवबंद पहुंची। हालांकि इस ट्रेन का देवबंद में स्टॉपेज नहीं है लेकिन इसे विशेष रूप से देवबंद में रोका गया था। दोपहर 3:55 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही ट्रेन का ज़ोरदार स्वागत हुआ और लोगों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वंदे भारत और ट्रेन चालक टीम पर फूलों की वर्षा करके उनका भव्य स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से ट्रेन को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव हरिद्वार, रुड़की और सहारनपुर होते हुए देवबंद लेकर पहुंचे। यह ट्रेन दोपहर 3:45 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का लोनिवि राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नकुड विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम, सहारनपुर नगर निगम के महापौर डा. अजय सिंह, देवबंद पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग समेत अन्य भाजपा नेताओं ने फूलों की वर्षा कर एवं मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 
इस दौरान रेल मंत्री ने प्रदेश की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन का संचालन आरंभ कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने बंद पड़ी पैसेंजर टे्रन समेत अन्य ट्रेनों के पुन: संचालन की जो मांग रखी है उस पर गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा। जल्द ही देवबंदवासियों को नई ट्रेन की सौगात दी जाएगी। 
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, बेहट के पूर्व विधायक नरेश सैनी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बता दें कि पीएम मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। 28 मई से ये ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। दिल्ली से देहरादून का सफर इसमें 4 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा। यह उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी।
देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन के सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश