देवबंद से नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग होंगे भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी, कई दावेदारों को पछाड़कर मारी बाजी, कांग्रेस ने हाजी नौशाद को दिया टिकट।

       भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार गर्ग।
देवबंद: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की है, जिसमें आठ जनपदों के नगर पालिका परिषद चेयरमैन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। देवबंद से नगर अध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग पर भाजपा ने भरोसा जताया है और उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि सहारनपुर महापौर पद प्रत्याशी की अभी घोषणा नहीं की गई है संभवत सोमवार को पर्चा दाखिल करने की आखिरी दिन इसकी घोषणा की जायेगी है।
इस बार देवबंद से भाजपा के टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त थी लेकिन विपिन गर्ग ने सभी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है। भाजपा इस बार पालिका चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने का दावा कर रही है। 
          कांग्रेस प्रत्याशी हाजी नौशाद कुरेशी।
वही पहले चरण के लिए 17 अप्रैल नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है, हालांकि अभी बसपा और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हुई है, ऐसा माना जा रहा है कि बसपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन के पुत्र जमाल अंसारी और समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक माविया अली की पत्नी और पूर्व पालिकाध्यक्ष जहीर फातिमा उम्मीदवार हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस ने हाजी नौशाद कुरेशी को टिकट दिया है।  AIMIM ने नगर अध्यक्ष कलीम माज पर भरोसा जताया है।
बता दें कि रविवार को भाजपा ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले में नगर पालिका प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इसके अलावा भाजपा ने मुरादाबाद नगर निगम के 80 वार्डों की लिस्ट भी जारी की है। 
सहारनपुर जिले में चार नगर पालिका सीट हैं, जिसमें देवबंद से विपिन कुमार, नकुड से शिव कुमार गुप्ता, गंगोह से कविता सैनी, सरसावा से वर्षा मेधा खटीक को टिकट दिया गया है।
मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट पर मीनाक्षी स्वरूप, खतौली से उमेश कुमार, शामली जिले की कांधला से नरेश सैनी कैराना से सेठपाल सिंह, शामली से अरविंद संघल को प्रत्याशी बनाया गया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश