भाजपा ने शुरू की निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण अभियान की निमित बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश।

देवबंद: भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि हर बूथ बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर और अधिक मेहनत कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

रणखंडी रोड स्थित एक सभागार में हुई भाजपा विस बूथ सशक्तिकरण अभियान की निमित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि बूथ अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाए। निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपकराज सिंघल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, सह मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल, मीडिया गतिविधि विभाग के जिला संयोजक विवेक तायल, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, राहुल चौधरी, डा. उपेंद्र चौधरी, सोनित कश्यप, अनिरुद्ध त्यागी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश