होली के त्योहार को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक, रविवार को भी खुलेंगे बाज़ार।

देवबंद: होली पर्व में कुछ दिन शेष बचे हैं। इसे लेकर बाजारों में रौनक बढने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि रविवार को भी प्रतिष्ठान खुले रखेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है।
सात मार्च को होली के त्योहार को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ी हुई है। नगर के प्रमुख मेन बाजार, सराफा बाजार, मीना बाजार सहित अन्य बाजारों में ग्राहक घरेलू सामान से लेकर कपड़ों और रंगों की खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार होली के त्योहार पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि होली के त्योहार को लेकर साप्ताहिक बंदी (रविवार) में भी बाजार खुलेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश