सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में रविंद्र पुंडीर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रज कोशिक ने हासिल की जीत।

देवबंद: सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रविंद्र पुंडीर एडवोकेट ने 106 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। वीरेंद्र पाल को 104 मत मिले। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रज कोशिक ने 118 मत लेकर जीत हासिल की।
शनिवार को संपन्न हुए सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भूदत्त शर्मा को 108 व मदन मोहन अग्रवाल को 33 मत मिले। जबकि ब्रज कोशिक 118 मत के साथ विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवनंदन एडवोकेट ने 139 मत प्राप्त कर विजयी हासिल की। जबकि फिरोज अहमद ने 116 मत हासिल किए।

महासचिव पद के लिए चुनाव लड़े बालेश्वर प्रसाद ने 135 मत लेकर जीत हासिल की। जबकि सुदेशपाल को 124 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर बालकिशोर त्यागी 153 मत लेकर विजयी रहे। जबकि आशीष शर्मा को 106 मत मिले। सहसचिव प्रशासन पद पर मो. साजिद 137 मत पाकर विजयी हुए। जबकि उनसे सामने चुनाव लड़ रहे सुशील कुमार को 110 मत मिले। सहसचिव पुस्तकालय पद पर अक्षय त्यागी ने 151 मत पाकर जीत हासिल की। इसी पद के लिए बब्बर अली को 106 मत मिले। सहसचिव प्रकाशन पद पर शादाब 135 मत पाकर विजयी हुए। जबकि सुशील कुमार को 117 मत मिले। सदस्य गवर्निग कोंसिल (15 वर्ष वकालत) पद पर सुशील सैनी 134 व कंवरपाल 113 वोट पाकर विजयी रहे। सदस्य गवर्निग कोंसिल (15 वर्ष से कम वकालत) पद पर अजय कुमार एडवोकेट 142 व उमा शर्मा 135 वोट पाकर विजय घोषित हुए। चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसमें नरेश कुमार, ब्रह्म सिंह पुंडीर, तहसीन खां, राजवीर शर्मा, सुरेश चंद त्यागी, उमेश कुमार, जमील भारती, अमित कुमार, मुरसलीन, देशदीपक त्यागी, आदेश त्यागी, शरद पुंडीर, बिजेंद्र गुप्ता व मोनू सिंह आदि एडवोकेट मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश