स्वर्ण जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम का आयोजन, मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा, राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की मुख्य भूमिका होती है।

देवबंद: स्वर्ण जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक कार्यक्रम का आयोजन इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित केएल जनता इंटर कॉलेज में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा जिस प्रकार जवान करते हैं उसी प्रकार राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की मुख्य भूमिका होती है।
उन्होंने कहा की स्वाभिमान यात्रा व्यापार मंडल को आज इस स्थिति में पहुंचाने वाले व्यापारियों को श्रद्धांजलि और युवा पीढ़ी को व्यापार मंडल का इतिहास बताने के लिए है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सेल टेक्स,सैंपल अथवा किसी भी विभाग का इंस्पेक्टर बाजार में आता था तो बाजार बंद हो जाता था अफसर और नेता हमें मुनाफा खोर, कालाबाजारी, मुनाफा खोर न जाने कैसी-कैसी गालियों से संबोधित करते थे परंतु 1973 में लाला विशंभर दयाल अग्रवाल एवं पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जीके अथक परिश्रम से व्यापार मंडल की स्थापना हुई संघर्ष हुआ और उसके बाद यह स्थिति आई की शासन प्रशासन में व्यापारियों की बात सुनी ही नहीं जाने लगी बल्कि पॉलिसी बनाते वक्त उनकी राय भी जानना और उसको शामिल करना प्रारंभ हुआ।
उन्होंने कहा कि यह सब व्यापारियों की एकता और संगठन शक्ति के कारण हुआ है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को जितना सम्मान हम देंगे उतना ही अधिकारी हमारी सुनेगा और हमारा शोषण भी नहीं कर पाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्याम मोहन दुबे प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी जिला अध्यक्ष शीतल टंडन जिला महामंत्री रमेश अरोरा प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे आदि ने भी संबोधित किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर एवं शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया फिर ईश वंदना हुई और फिर अतिथियों का सम्मान। सम्मान करने वालों में विजय गिरधर पुनीत बंसल राकेश मित्तल देवीदयाल गर्ग राजीव भाटिया विजेश कंसल राजीव गुप्ता अरुण अग्रवाल सुधीर गर्ग शायर जावेद आशि शायर नईम अख्तर भाजपा अध्यक्ष विपिन गर्ग विपिन त्यागी एडवोकेट राजकुमार जाटव रविंदर गांधी सलीम कुरेशी राशिद कमाल संजय चावला श्याम चौहान वैभव अग्रवाल ऋषि पाल कश्यप रोशन लाल जर्रार बैग आदि सैकड़ों व्यापारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता महामंत्री वरयाम खान कोषाध्यक्ष सतवीर चौधरी युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंघल महामंत्री विकास पुंडीर कोषाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी शॉल पटका भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीतल टंडन जी ने की एवं संचालन नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने किया। अंत में दीपक राज सिग्नल ने सभी का आभार प्रकट किया मंगलवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष जी मां तिरपुर बाला सुंदरी मंदिर दर्शन करने गए एवं नगर संगठन मंत्री राशिद कमाल के यहां नाश्ता लेकर मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश