श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज में परीक्षाफल घोषित, उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत।

देवबंद: श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज में सोमवार को यूकेजी से कक्षा आठ तक वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। साथ ही उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता पिता व गुरुजनों के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। इस मौके पर प्राथमिक प्रभारी अनिता बंसल ने बच्चों को भविष्य में सफलता की सीढ़ी चढ़ते रहने के टिप्स सुझाए। उन्होंने कड़े परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए बच्चों से पढ़ाई में खूब मेहनत करते रहने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश