उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, सहारनपुर नगर निगम पिछड़ा वर्ग और देवबंद सामान्य सीट घोषित, 6 अप्रैल तक लगाई जा सकती हैं आपत्तियां।

देवबंद: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी। इस मौके पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि छह अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां लगा सकेंगे। वहीं, महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है।
प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं, 760 निकायों में चुनाव होगा। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटों में छह सीटों में परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।

नगर निगम आरक्षण सूची जारी।
आगरा:  अनुसूचित जाति महिला, झांसी: अनुसूचित जाति 
शाहजहांपुर: पिछड़ा वर्ग महिला 
फिरोजाबाद: पिछड़ा वर्ग महिला 
सहारनपुर: पिछड़ा वर्ग 
मेरठ: पिछड़ा वर्ग
लखनऊ: महिला 
कानपुर: महिला 
गाजियाबाद: महिला 
वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
सहारनपुर नगर निगम सहित जनपद की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की आरक्षण सूची भी जारी हो गई है। जिसमें सहारनपुर मेयर सीट पिछड़ी वर्ग के लिए आरक्षित, नगर पालिका गंगोह पिछड़ा वर्ग, सरसावा नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला, नकुड़ नगर पालिका अनारक्षित, देवबंद नगर पालिका सीट जनरल घोषित की गई। तीतरों नगर पंचायत सीट सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
रामपुर मनिहारान अनुसूचित जाति महिला, तीतरो अनारक्षित, चिलकाना पिछड़ा वर्ग, बेहट अनारक्षित, अंबेहटा पिछड़ा वर्ग महिला, छुटमलपुर अनारक्षित और नानौता महिला सीट रहेंगी। सभी सीटों पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश