किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू तोमर ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। चेताया यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं को अनदेखा किया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
रविवार को लबकरी गांव में आयोजित किसानों की बैठक में जिला महामंत्री हाजी मो. अब्बास ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवबंद ब्लॉक और तहसील में किसान और मजदूरों का छोटे से छोटा काम भी बिना शुल्क लिए नहीं किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि समय रहते सरकार ने किसानों की समस्याओं न सुनी और उनका समाधान नहीं किया तो भाकियू तोमर देवबंद ब्लॉक व तहसील पर अनिश्चतिकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। ब्लॉक महासचिव अथर नकवी ने भी विचार रखे। बैठक में गोपी सिंह को सचिव और गड्डू को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिनका पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसमें शहजाद मलिक, इरशाद, मो. नदीम, इरफान, रोहित, आजम गौर आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश