राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने सहारनपुर से भी पहुंचे कांग्रेसी, नितिन शर्मा ने कहा जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ है।

सहारनपुर:(शिब्ली रामपुरी) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सहारनपुर से भी काफी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे हैं।
सहारनपुर से युवा कांग्रेस नेता नितिन शर्मा अपनी टीम के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर नितिन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को जिस तरह से अपार जनसमर्थन मिल रहा है लोगों का प्यार मिल रहा है वह इस बात को साबित करता है कि जनता का रुझान आज कांग्रेस की ओर है।
 उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है और वह समझ चुकी है कि देश को विकास के रास्ते पर सिर्फ कांग्रेसी आगे लेकर जा सकती है क्योंकि कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती रही है और आज भी यह सिलसिला जारी है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से अपार जनसमूह नजर आ रहा है उससे साफ है कि इस यात्रा से जनता दिल से जुड़ चुकी है।

Post a Comment

0 Comments

देश