मरणोपरांत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण अवार्ड, सरकार ने किया पदम पुरस्कारों के नामों का ऐलान।

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
जिन् जानी-मानी शख्सियतों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा उनमें समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, सामाजिक कार्य के लिए सुधा मूर्ति और व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में कुमार मंगलम बिड़ला शामिल हैं, इस साल 106 हस्तियों को पद्म सम्मान दिया गया है, इनमें से सात को मरणोपरांत यह सम्मान मिल रहा है, 6 हस्तियों को पद्मविभूषण, 9 को पद्मभूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान मिला है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्‍कारों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एसएम कृष्णा और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। 6 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्म श्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है.गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। मुलायम सिंह यादव के साथ ही डॉक्टर दिलीप महालनाबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है. इस साल, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कहा, 'भारत के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को देश स्वीकार करता है. जिन शख्सियतों को यह अवार्ड दिया जा रहा है उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश