पूर्व विधायक माविया अली और वरिष्ठ पत्रकार मोईन सिद्दीकी के पिता का इंतिकाल, बुधवार को अदा की जायेगी नमाज़ ए जनाजा।

देवबंद: पूर्व विधायक माविया अली और वरिष्ठ पत्रकार मोईन सिद्दीकी के पिता चिराग साबिर का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन पर नगर के राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मरहूम चिराग साबिर लम्बे समय से ह्रदय सम्बंधित बीमारी से ग्रस्त है। दो दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मुजफ्फरनगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से तबीयत में सुधार न होने पर सोमवार को परिजन उन्हें मेरठ ले गए। लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। इंतकाल की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मरहूम को बुधवार की दोपहर जोहर की नमाज के बाद सपुर्दे खाक किया जाएगा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश