देवबंद में बढ़ा भाकियू तोमर का कुनबा, नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर किया गया स्वागत।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा सभा का आयोजन कर संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

रविवार को गांव साखन कला में हुई सभा में संगठन के मंडल अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (तोमर) में प्रत्येक कार्यकर्ता को बराबर सम्मान दिया जाता है। संगठन किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है। कहा कि यदि कोई भी विभाग किसानों का उत्पीडऩ करता है तो उसकी जानकारी तुरंत संगठन के जिम्मेदारों को दी जाए। ताकि अधिकारियों से सीधे वारता का समाधान कराया जा सके। प्रदेशाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह की समक्ष दर्जनों लोगों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जिनमें से कई लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति भी दी गई। सभा में मा. सतपाल सिंह, चौधरी जितेंद्र, जसवीर राणा, अभिमनयू वालिया आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान अजय व संचालन नारायण सिंह ने किया। बिजेंद्र सिंह, सुलेमान, मिंटू, सुखबीर वालिया, मोहम्मद अकरम, रईस अहमद, मोनी, पंकज, अंकुश, उज्जवल, शक्ति सिंह, मोहित, जयकुमार, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश