असामाजिक तत्व पर लगाम लगाने के लिए देवबंद में व्यापारियों ने सुभाष चौक पर लगवाया सीसीटीवी कैमरा, पुलिस ने की सराहना।

देवबंद: सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अतिव्यस्ततम सुभाष चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की पहल की है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने यह कार्य कर पुलिस प्रशासन का सहयोग किया है।

मंगलवार को रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने सुभाष चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपकराज सिंघल ने कहा कि इससे असामाजिक तत्व सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकेंगे। इससे शरारती तत्वों पर लगाम कसेगी, जिससे प्रशासन का सहयोग हो सकेगा। नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था के तकनीकी पहलू को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के इस प्रयास में व्यापार मंडल ने पूर्ण सहयोग किया है।

चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने के व्यापार मंडल के प्रयास की सराहना की। युवा इकाई के अध्यक्ष अर्जुन सिंघल, जिला उपाध्यक्ष विजय गिरधर, जिला सचिव संजय चावला, राजन छाबड़ा, विपिन त्यागी, चौधरी सतवीर सिंह, वरयाम खान, संजय सलूजा, कुलदीप चौहान, विकास पुंडीर मौजूद रहे।


समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।


Post a Comment

0 Comments

देश