सिखों को सरकार व संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग, सिख फोरम ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित।

देवबंद: उत्तर प्रदेश सिख फोरम (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने फोरम के संरक्षक सुखदर्शन सिंह बेदी व महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चै. भूपेंद्र सिंह से मिलकर उनका अभिनंदन करते हुए उनसे सिख समाज को पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निवास पर हुई मुलाकात में फोरम संरक्षक सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि प्रदेश में 90 प्रतिशत सिख समाज भाजपा का वोटर है लेकिन उसके मुकाबले सरकार व संगठन में समाज को स्थान नही मिला है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष से सिख समाज को सरकार व संगठन में उचित स्थान देने की मांग की। 
फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित कर वीर बाल दिवस के रूप में मनाने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीर बाल दिवस को अपने सरकारी आवास पर मनाकर सराहनीय व ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसके लिए पूरे देश का सिख समाज उनका आभारी है। फोरम की ओर से भूपेंद्र सिंह को अभिनंदन पत्र व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बिजनौर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह सलूजा, बलदीप सिंह, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश