व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने एमबीडी चौक पर लगाया सीसीटीवी कैमरा।

देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन के आह्वान पर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए नगर के मुख्य चौराहे एमबीडी चौक पर डिजिटल कैमरा व डीवीआर का एक सेट लगाया गया। 
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से पूर्व में आयोजित परिचय बैठक में एसडीएम संजीव कुमार एवं थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह के निवेदन अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आगे बढ़कर व्यापारियों के हित व सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाने का निर्णय लिया था। 
बुधवार को उसी निर्णय के अनुसार नगर के व्यस्ततम चौराहे पर व्यापार मंडल द्वारा इस कार्य को किया गया। इसमें मनोज सिंघल, संदीप शर्मा, अजय गर्ग, सुमित धवन, राजेश सिंघल, नीरज सिंघल, आयुष गुप्ता, अमित सोनी आदि साथियों का सहयोग रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश