कैराना पलायन और मुजफ्फरनगर दंगों के बहाने विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा पहले की सरकारें अपराधियों को देती थी संरक्षण, भाजपा ने बिना भेदभाव किया विकास,सहारनपुर को जल्द एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर पहुंचकर कैराना पलायन और मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला और कहा कि पिछली सरकारें अपराधियों को संरक्षण देती थी लेकिन भाजपा सरकार में अपराध अपराध खत्म हुआ है और लोगों को सुरक्षा मिली है।
रविवार को सीएम ने यहां 145 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। योगी बोले, सहारनपुर दो राज्यों की सीमा पर है। मां गंगा और यमुना दोनों का आशीर्वाद है। जनपद सहारनपुर की काष्ठकला उद्योग वैश्विक स्तर पर पहचान रखती है। सीएम ने कहा मैं बुद्धिजीवियों प्रगतिशील किसानों शिक्षकों चिकित्सकों से संवाद के लिए यहां पर आया हूं। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश से पलायन होता था जहां दंगे थे, गुंडागर्दी होती थी आज वहां यह सब बंद है। योगी ने कहा कि अब प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है। विश्व विद्यालय का भव्य भवन बन रहा है। सहारनपुर एयर कनेक्टिविटी के साथ जल्द जुड़ जाएगा। विकास में कोई भेदभाव नहीं किया गया। हर बस्ती और हर घर को शुद्ध पेयजल से जोड़ा जाएगा। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहिए। पिछली सरकार ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया।
जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर शामली मार्ग लगभग पूरा हो चुका है। सहारनपुर से देहरादून मार्ग 1200 करोड़ रुपये से निर्मित मार्ग देश के बेहतरीन मार्गों के रूप में अपना योगदान दे रहा है। कहा कि सहारनपुर की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। बहुत शीघ्र सहारनपुर के व्यापारियों, नागरिकों को राहत मिली है। 2017 से पहले मुजफ्फरनगर आने में दो घंटे लगते थे। हमने इस पर सात सौ 753 करोड़ रुपये तक किए इस दूरी को कम किया और अब मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की दूरी 45 मिनट की रह गई है। हमने विकास में कोई भेदभाव नहीं किया। हमने जिले में मां शाकंभरी के नाम पर यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। आज उसका भव्य भवन बनकर तैयार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पलायन होता था गुंडागर्दी चरम पर थी। पूर्व की सरकारों में दंगे होते थे लेकिन अब वह प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। आज उस प्रदेश में न तो पलायन है और ना ही दंगे होते हैं।  हमने विकास में कोई भी भेदभाव नहीं किया है। 
सहारनपुर की सुरक्षा के लिए देवबंद में एटीएस सेंटर का शिलान्यास भी किया गया। उसके बनाने में भी कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने से पहले जिन पूर्व की सरकारों ने यूपी में शासन किया। उनकी आज की स्थिति भी परिवारवाद वाली है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी थी। परिवारवाद के साथ उन्होंने देश और यूपी के नौजवानों को ठगा। अन्नदाता किसानों और व्यापारी मजदूरों को भी पूर्व की सरकारों ने ठगा है। अपराधियों का पूर्व की सरकार ने राजनीतिकरण किया। पूर्व की सरकार के कार्यकाल में कोई भी प्रदेश में आना नहीं चाहता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी आवास योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को मकान की चाबी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 पात्रों को प्रमाण पत्र दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 145 करोड़ रुपये की 243 विकास परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश