समाज का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, त्यागी महासभा की बैठक में बोले वक्ता, सहारनपुर में होगा "त्यागी महासम्मेलन।"

देवबंद: त्यागी महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा इस समाज का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्यागी समाज मान और स्वाभिमान के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगा। सहारनपुर में होने वाला त्यागी महासम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा।
रविवार को क्षेत्र के गांव खटोली स्थित प्रशांत त्यागी के आवास पर आयोजित त्यागी महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा त्यागी समाज राष्ट्रवादी सोच रखने वाला समाज है। जिसके चलते ही त्यागी समाज आज तक भाजपा को अपना शत प्रतिशत मत करता आया है। इसके बावजूद भी त्यागी समाज राजनीतिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ समाज है। जो राजनीतिक दल अब त्यागी समाज को सम्मान नहीं देगा तो त्यागी समाज उसे सबक सिखाने का काम करेगा। त्यागी ने कहा कि जल्द ही एक जिले स्तरीय महा सम्मेलन का आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे और समाज की दिशा और नीति तय करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए मास्टर महेंद्र त्यागी और देवबंद त्यागी सभा के अध्यक्ष विनय त्यागी ने त्यागी समाज एकजुट होकर होने वाले शोषण और उत्पीड़न का जवाब देगा। उन्होंने कहा कोई भी समाज के ऊपर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम ना करें। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जनपद में अगर किसी भी गांव या शहर में त्यागी समाज के व्यक्ति का उत्पीड़न होता है तो समाज के लोग एकजुट होकर उसकी आवाज उठाएंगे और इंसाफ होने तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा से भी बड़ा सहारनपुर में होने वाला त्यागी महासम्मेलन होगा। जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दे उठाए जाएंगे और हर स्तर पर समाज को मजबूत करने की नीति पर विचार विमर्श होगा।
बैठक की अध्यक्षता मांगेराम त्यागी और संचालन आदेश त्यागी ने किया। इस मौके पर उमेश त्यागी, संजय उर्फ पप्पू त्यागी, शिवकुमार त्यागी लंडोरा, दिनेश त्यागी, भूषण त्यागी, पवन त्यागी, मा. जनेश्वर प्रसाद त्यागी, नीरज त्यागी, पूर्व प्रधान नरेंद्र त्यागी, प्रेमचंद त्यागी, दीपांशु त्यागी नक्कल त्यागी आदि रहे।  

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश