तहसील देवबंद में विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन।

देवबंद: तहसील देवबन्द में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई।
उपजिलाधिकारी संजीव कुमार तथा तहसीलदार तपन मिश्रा के नेत्रत्व में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में सिविल कोर्ट देवबन्द के न्यायधीश कुमार आशीष मुख्य अतिथि थे। 
इस संगोष्ठी में उपस्थित जन समूह को उनके विधिक अधिकारो परिवर न्यायालय की उपयोगिता, वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निशुल्कः विधिक सहायता हेतु जन समामान्य के लिए की गई व्यवस्थाओ की जानकारी जन समूह को दी गई। 
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक एवं स्थानीय लोगो की भागीदारी रही। तथा कानूनी पहलुओ की जानकारी प्राप्त होने से व अत्यन्त उत्साहित हुए। इस दौरान गोविन्द गुप्ता लेखपाल, राजीव तोमर लेखपाल, अब्दुल कादिर लेखपाल, नीरज तायल राजस्व निरीक्षक धर्मपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक विरेन्द्र सैनी राजस्व निरीक्षक व राजस्व टीम के कर्मचारी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश